• Thu. Sep 3rd, 2026

करनाल में अंत्योदय सम्मेलन के दौरान अमित शाह पर मंच पर दिव्यांग ने फेंका जूता, इस वजय के कारण फैका देखा

करनाल। करनाल में आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अंत्योदय सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ एक व्यक्ति ने जूता उछाल दिया। यह वाक्या उस वक्त हुआ, जब शाह अपना भाषण खत्म कर मंच से जा रहे थे। जूता फेंकने वाला दिव्यांग है। वह लाभार्थियों के बीच बैठा हुआ था। हालांकि स्टेज से दूरी ज्यादा होने की वजह से उसका जूता काफी पहले गिर गया। पुलिस ने तुरंत कुरूक्षेत्र के रहने वाले रविंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। इस दौरान रविंद्र ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उसकी पेंशन बंद कर दी है। इसी वजह से उसने ऐसा किया। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि भाजपा सरकार के हरियाणा में नौ साल पूरे पर करनाल में अंत्योदय महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था। मुख्य मंच पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पार्टी प्रभारी बिप्लब देब, गृह मंत्री अनिल विज, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और सांसद नायब सैनी समेत प्रदेश के तमाम मंत्री मौजूद थे। इससे पहले अंत्योदय महासम्मेलन में पहुंचने पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह ने हरियाणा सरकार के कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने अंत्योदय के उत्थान के लिए 5 योजनाओं का शुभारंभ कर हरियाणा वासियों को समर्पित किया।

वहीं अंत्योदय महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि योजनाओं और आर्थिक प्रगति का मापदंड समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति होना चाहिए। पिछले 9 सालों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने सरकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की केवल कोशिश नहीं की, हमने शुरुआत ही अंतिम व्यक्ति से की है। अंत्योदय मेरी अंतिम नहीं पहली प्राथमिकता है। वहीं सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की घोषणा की जो 1 जनवरी, 2024 से लागू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *