• Wed. Aug 26th, 2026

DU के सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने 100 छात्रों को किया निलंबित, नहीं दे पाएंगे परीक्षा,वजह जानकर होंगे हैरान

नई दिल्ली। DU के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने फर्स्ट ईयर के छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की है। कॉलेज ने 100 से अधिक छात्रों को निलंबित कर दिया है। एक प्रोफेसर ने दावा किया है कि सेंट स्टीफंस कॉलेज ने कथित तौर पर सुबह की सभा में शामिल नहीं होने पर लगभग 100 से ज्यादा छात्रों पर कार्रवाई की है।

वहीं, कॉलेज ने छात्रों को अपने माता-पिता को नहीं बुलाने पर कॉलेज से बाहर करने की भी धमकी दी है। अब छात्रों और शिक्षकों ने प्रिंसिपल जॉन वर्गीस को पत्र लिखकर छात्रों को कॉलेज से निलंबित करने के आदेश को तुरंत वापस लेने और उन्हें परीक्षाओं में बैठने से रोकने की धमकी को भी वापस लेने का आग्रह किया है. इस पर कॉलेज प्रशासन का तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि सेंट स्टीफंस कॉलेज के 100 से अधिक प्रथम वर्ष के छात्रों को 17 फरवरी को ईमेल भेजा गया था। जिसमें उन्हें सूचित किया गया कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *