• Thu. Sep 3rd, 2026

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के प्रचार हेतु दुष्यंत चौटाला कल से करेंगे रोड शो ,इन गाँव में करेंगे यात्रा

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद उपमुख्यमंत्री ने भी जोरो सोरो से तैयारियां शुरू कर दी है। चुनावों को लेकर विपक्ष ने भी तयारियां कर दी है इसी के तहत दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार से राजस्थान में अपने 30 गांवों में जनसम्पर्क कर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम रोड शो भी करेंगे। रोड शो डिप्टी सीएम सभी स्थानीय ग्रामीणों से मिलेंगे और वोट हेतु अपील करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान जेजेपी के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता आदि भी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि 13 अक्टूबर से हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला राजस्थान में जन संकल्प यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। वे यहां रोड शो के जरिए स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे। दुष्यंत चौटाला 13 अक्टूबर को सूरतगढ़ और नोहर क्षेत्र में क्रमश: फेफाना, नोहर शहर, रावतसर, सूरतगढ़ शहर, राजियासर, बिडवाना, रघुनाथपुरा, जैतसर पुली, सरदारपुरा बिका आदि स्थानों पर जन संकल्प यात्रा करेंगे।

वहीं 14 अक्टूबर को डिप्टी सीएम सीकर क्षेत्र में रनोली, पलसाना, गोवटी, डूकिया, अलोदा, खाटू श्याम जी, धींगपुर, जालंद, मांगपुरा, रूलाना, कचरियावास, कुली, चक, कराद, राजपुरा, कांकरा, डांसरोली, धोलासरी, रामगढ़ और दांता में जनसंपर्क करेंगे। अगले माह नवंबर में होने वाले राजस्थान विधानसभा के चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की यह रोड शो खासा अहम हैं। रोड शो के दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही वे सीकर की सफल रैली के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *