• Wed. Aug 26th, 2026

Elvish yadav Case : गायक फाजिलपुरिया खोलेगा रेव पार्टी के राज! पुलिस करेगी पूछताछ

हरियाणा।Elvish yadav की मुश्किलें लगातार बढ़ती नज़र आ रही हैं।मिली जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव के साथी हरियाणवी गायक फाजिलपुरिया से जल्द पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि फाजिलपुरिया को नोएडा पुलिस की तरफ से बुलाया गया है लेकिन गिरफ्तारी की डर से पुलिस से संपर्क में नहीं है। इसके साथ ही पुलिस एल्विश से जुड़े वीडियो व सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही है।

आठ लोग हो चुके गिरफ्तार
यू-ट्यूबर एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस प्रकरण में ईश्वर, विनय यादव के बाद फाजिलपुरिया का नाम पहले ही सामने आया था। इस मामले में दावा किया गया था कि फाजिलपुर गांव में कई रेव पार्टी का आयोजित की गई थी। इसमें सांपों के साथ एल्विश ने कई वीडियो शूट कराए थे। फाजिलपुर गांव के इन वीडियो को भी पुलिस ने एल्विश की गिरफ्तारी का आधार बनाया था। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक मामले में जांच जारी है। अब तक इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कौन है फाजिलपुरिया
फाजिलपुरिया एक हरियाणवी गायक है, जो गुड़गांव के एक छोटे-से गांव फाजिलपुर झरसा का निवासी है। उसका गांव राजस्थान बॉर्ड से सिर्फ 40 किलोमीटर की दूरी पर ही है। फाजिलपुरिया का असली नाम राहुल यादव है। अपने गांव का नाम देश-दुनिया में पहुंचाने के लिए उसने अपना नाम राहुल से बदलकर फाजिलपुरिया रख लिया था।

27 को एल्विश से गुरुग्राम पुलिस करेगी पूछताछ
वहीं दूसरी तरफ यू-ट्यूबर सागर ठाकुर से मारपीट मामले में सेक्टर 53 थाना पुलिस एल्विश यादव से पूछताछ करेगी। मारपीट के मामले में आरोपियों की पहचान करने के लिए सेक्टर 53 थाना पुलिस ने एल्विश यादव को प्रोडक्शन वारंट मांगा था। जिस पर अदालत की ओर से उसका 27 मार्च का प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *