• Thu. Aug 27th, 2026

भिवानी आईटीआई में इस दिन लगेगा रोजगार मेला , इच्छुक विद्यार्थी देखे सम्पूर्ण विवरण

हरियाणा। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी के प्रांगण में दिनांक 06 नवम्बर को प्रात: 09:00 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। फिटर, टर्नर, वेल्डर, कोपा, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी एवं इंग्लिश व्यवसायों के आईटीआई पास शुदा छात्र इस कैंपस प्लेसमेंट में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं ।

राजकीय आईटीआई भिवानी के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में वाटर लिफ्ट सर्विस भिवानी व चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी प्रेम नगर भिवानी संस्थान भाग लेंगी l जिसमे फिटर, टर्नर, वेल्डर, कोपा, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो हिंदी एवं इंग्लिश व्यवसायों के हरियाणा राज्य में स्थित औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों से सभी आईटीआई पास शुदा छात्र-छात्राएं 18 से 27 वर्ष तक के आईटीआई पास शुदा छात्र हिस्सा ले सकते हैं। वर्ग अनुदेशक वीरेंदर कुमार व शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने बताया कि संस्थान में प्रत्येक महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आईटीआई पासशुदा छात्रों को प्लेसमेंट मिल सके। चयनित अभ्यर्थियों को शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत निर्धारित मानदेय दिया जायेगाl उन्होंने आईटीआई पास शुदा छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में हिस्सा लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *