• Wed. Aug 26th, 2026

Encounter : गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का कुख्यात शूटर दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, देखिये वीडियो

Encounter : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार देर रात को हिमांशु भाऊ गैंग के कुख्यात गैंगस्टर अजय उर्फ गोली को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ रोहिणी सेक्टर 29 के शाहबाद डेयरी थाना इलाके में हुई थी। इस दौरान पुलिस ने इसी गैंग के एक और सदस्य अभिषेक उर्फ चूरन को भी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर अजय उर्फ गोली रिटोली, जिला रोहतक का रहने वाला था। इसपर दिल्ली में एक सनसनीखेज हत्या के प्रयास और और मुरथल के गुलशन ढाबे पर दिन दहाड़े एक व्यक्ति की हत्या की थी।इसी के साथ 6 मई को वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर में एक कार के शोरूम पर दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी।

 

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर अजय बाहरी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द में आएगा।जिसके बाद सूचना मिलने पर स्पेशल सेल ने मौके पर पहुंचकर वहां घेराबंदी की और ट्रैप लगाया गया। देर रात को इस गैंगस्टर को हौंडा सिटी गाड़ी में स्पॉट किया गया। जहां पुलिस ने उसे रुकने और सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन उसने पुलिस पर ही अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।

जिससे पुलिस और शूटर के बीच आपस में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अजय उर्फ गोली घायल हो गया। उसे तुरंत पीसीआर द्वारा हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आगे की जांच की जा रही है।

इस दौरान पुलिस ने हिमांशु उर्फ ​​भाऊ-नवीन बाली गैंग के सक्रिय सदस्य अभिषेक उर्फ ​​चूरन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 32 बोर की एक पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। उसके खिलाफ स्पेशल सेल, दिल्ली में कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *