• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर , 6 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी ,जानिए कब मिलेगी राहत

हरियाणा में लगातार भीषण गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने लू को लेकर 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में अंबाला, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने बचे 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली। मानसून के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

बता दें कि प्रदेश के 8 जिलों में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अन्य जिलों में 43 से 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने राहत देते हुए बताया कि18 की रात तक मौसम बदल जाएगा। 19 से 22 तक कुछ इलाकों में प्री – मानसून की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 18 जून से प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा और फतेहाबाद में गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *