• Tue. Sep 8th, 2026

मशहूर सिंगर मीका सिंह को मिली धमकी , कहा -” तुम दिवालिया हो जाओगे मिस्टर मीका सिंह ”

मशहूर सिंगर मीका सिंह को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की तस्वीर पर टिप्पणी को लेकर पॉप सिंगर मीका सिंह को कानूनी नोटिस भेजते हुए बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। साथ ही अपने काम से काम रखने की धमकी दी है। सुकेश ने मीका सिंह को धमकी देते हुए भी कहा है की अगर उनका कचरा बहार आ गया तो परेशानी हो जाएगी।

आपको बता दें कि दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश ने अपने वकील अनंत मलिक द्वारा सार्वजनिक किए गए एक पत्र के जरिए चेतावनी भेजी है। सुकेश ने लिखा, ‘‘मीका, मैं समझ गया कि आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे पहले कहानी यह है, आप इस पर कमैंट करने में सक्षम नहीं हैं कि जैकलीन के लिए क्या अच्छा है, मुझे आपके कमैंट के बारे में पता चला, पहले अपने आप को देखें, आप अच्छे नहीं हैं। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, सब खुला है, लेकिन आपके पास बहुत सारा कचरा है, खासकर महिलाओं के साथ आपके आचरण।’’

सुकेश ने लिखा, ‘‘मीका, बेहतर होगा कि आप अपनी रिस्पैक्ट और डिग्निटी की रक्षा करें और दूसरे लोगों की लाइफ में झांकना बंद करें। मेरे दोस्त, अगली बार तुम्हें ऐसी सलाह नहीं मिलेगी, तुम्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे, तुम्हारा कचरा खुले में और उजागर हो जाएगा और ढेर सारे कानूनी मुकद्दमे चलेंगे, जिससे तुम दिवालिया हो जाओगे, मैं तुम्हें विश्वास दिलाता हूं, मिस्टर मीका सिंह।’’

दरअसल मामला ये था कि हॉलीवुड स्टार जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ जैकलीन फर्नांडीज ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसके बाद मीका सिंह ने भी इस फोटो पर कमेंट किया। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर मीका सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा था कि , ”आप बहुत खूबसूरत लग रही हो, यह सुकेश से कहीं बेहतर है।” इसी कमेंट के बाद मीका और सुकेश के बीच विवाद शुरू हुआ था। हालांकि मीका सिंह ने कुछ देर बाद अपने इस कमेंट को डिलीट कर दिया था । लेकिन अब इस कमेंट के जवाब में सुकेश ने पत्र लिखकर मीका को चेतावनी दे डाली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *