• Fri. Aug 28th, 2026

किसान आंदोलन :पांचवे दौर की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान आया सामने ,मीटिंग में लिया ये फैसला

चंडीगढ़। किसान आंदोलन को लेकर पांचवे दौर की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि आज चंडीगढ़ में सरकार और किसान नेताओं के बीच वार्ता हुई। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का ट्वीटर पर ANI के जरिये बयान सामने आया है।

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने चंडीगढ़ जाकर उनसे (किसानों से) मुलाकात की और घंटों चर्चा हुई, सकारात्मक चर्चा हुई। भविष्य में भी जब भी जरूरत होगी हम बातचीत के लिए तैयार हैं। हमें प्रयास करना चाहिए कि कोई हिंसा न हो और जनहानि न हो। हमने गन्ने की कीमते 315 रुपये से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल किया है… इतना ही नहीं, हम किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर कदम उठा रहे हैं। हमने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू भी किया…2013-14 में कांग्रेस शासन के दौरान किसानों को बैंकों से 7,30,000 करोड़ रुपये मिले, लेकिन पिछले साल हमने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए, जो 3 गुना ज्यादा है… मोदी सरकार ने किसानों के हित में हर फैसला लिया है और हम ऐसा करते रहेंगे… जिन लोगों ने 60 साल से अधिक समय तक देश पर शासन किया और कुछ नहीं किया, उनकी तुलना मोदी सरकार से नहीं की जा सकती।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *