• Fri. Sep 18th, 2026

किसान आंदोलन :किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा दिल्ली प्रदर्शन करने की सरकार दे इजाजत वरना …..

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। आज मंत्रियों के साथ बैठक पर पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ” हमने पूरी कोशिश की कि कोई न कोई इस तरह का निर्णय हो जाए जिससे कि हम सरकार के साथ टकराव के साथ बच जाएं लेकिन ऐसी स्थिति नहीं बन पा रही ,हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि इस बैठक से कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।”

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक है और हम चाहते हैं कि पीएम मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें या फिर हमें दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की इजाजत दी जाए।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *