• Thu. Aug 27th, 2026

किसान आंदोलन : टीकरी बॉर्डर पर BSF के जवानों की खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया भर्ती

हरियाणा। किसान आंदोलन को लेकर टीकरी बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों की तबियत खराब होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के टिकरी बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के 11 जवानों की तबीयत खाना खाने के बाद अचानक खराब हो गई। जिसके चलते शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां 5 जवानों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई, तो वहीं 6 जवान अभी भी एडमिट है।

दरअसल, बड़ी संख्या में हरियाणा पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री के जवानों को टीकरी बॉर्डर के साथ-साथ सेक्टर-9 के मोड़ पर तैनात किया गया है। यहां गर्ल्स कॉलेज में बीएसएफ और ITBP के जवानों को ठहराया गया है। बताया ये जा रहा है कि खाना खाने के बाद ही 11 जवानों की अचानक तबीयत खराब हो गई। खाना खाने के तुरंत बाद सभी जवानों को लूज मोशन हो गए। इसके बाद फूड प्वॉइजनिंग के चलते जवानों की हालत बिगड़ी गयी और उनको तुरंत ट्रामा सेंटर में तुरंत दाखिल करवाया गया। फिलहाल बीमार बीएसएफ के जवानों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। जल्द ही सभी जवानों को छुट्टी मिल जाएगी और वह एक बार फिर से अपनी ड्यूटी पर तैनात हो सकेंगे। इस संबंध में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

बता दें कि दिल्ली को जोड़ने वाले टीकरी बॉर्डर के अलावा बहादुरगढ़ में झाड़ौदा और सेक्टर-9 के मोड़ पर बड़ी संख्या में फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। यहां पर बड़े-बड़े सीमेंटेड पत्थर, कंटीलें तार के अलावा डंपर खड़े किए गए हैं, जिससे कोई किसान दिल्ली में एंट्री न कर सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *