• Mon. Aug 24th, 2026

हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मदिन मनाने जा रहे पिता-बेटी को थार ने मारी टक्कर ​​​​, छाया मातम

करनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कारकरनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कार

हरियाणा। हरियाणा के फरीदाबाद में खुशियां उस समय मातम में बदल गयी जब पिता-बेटी की मौत की खबर आई। बताया जा रहा है कि स्कूटी से जन्मदिन मनाने जा रहे पिता-बेटी को थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें छोटी बेटी और पिता की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि दूसरी बेटी और मां को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लये भेज दिया और अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार छोटी बेटी दिशा, पिता दयानंद, मां दिव्या और बड़ी बेटी भूमि चारों बाइक पर सवार हो कर शिव कॉलोनी बल्लभगढ़ से सेक्टर 12 टाउन पार्क में बेटी दिशा का जन्मदिन मनाने के लिए जा रहे थे। अचानक तेज रफ़्तार थार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जहां मौके पर ही बेटी दिशा और पिता दयानंद की मृत्यु हो गई।वहीं दूसरी बेटी और मां की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर है। वह पार्क हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर भर्ती है।

सेक्टर 12 सेंट्रल थाना एसआई धर्मबीर सिंह का कहना है कि उ मौक़े से थार की नंबर प्लेट बरामद की गई है। जल्द से जल्द दोषी को भी गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *