• Sun. Sep 20th, 2026

महिला जेल वार्डर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भिवानी में ₹10 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार: सरकारी काम के बदले मांगी थी रकम, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ाभिवानी में ₹10 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार: सरकारी काम के बदले मांगी थी रकम, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

अलख हरियाणा न्यूज ( फरीदाबाद न्यूज ) 27 फरवरी – नीमका स्थित फरीदाबाद जेल में तैनात एक महिला जेल वार्डर को हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत जेल में बंद एक कैदी को सुविधा देने की एवेजे में मांगी गई थी .

 

गौरतलब है कि सेक्टर-2 बल्लभगढ, फरीदाबाद निवासी जितेंद्र धनखड़ द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत दी गई थी जिसमें लिखा गया था कि जेल में बंद उसकी रिश्तेदार नेहा को सुविधाएं देने के एवज में आरोपी महिला जेल वार्डर सुदेश शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रही थी।

जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की डीएसपी मीना कुमारी के नेतृत्व एक टीम गठित कर नीमका जेल पहुंची। शिकायतकर्ता जितेंद्र ने फोन करके महिला हेड कांस्टेबल को बाहर बुलाया। उसके बाद उसको मांगे गये पैसे पकड़ा दिए , जैसे ही आरोपी महिला ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली, इशारा मिलते ही ब्यूरो की टीम ने ने महिला जेल वार्डन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी महिला जेल वार्डर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस महाधिवेशन में कृषि एवं किसान कल्याण पर प्रस्ताव पेश किया video

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *