• Tue. Sep 1st, 2026

सोनीपत-महिला SI थाने में रिश्वत लेते पकड़ी गई काम के बदले मांगे थे 1 लाख, 60 हजार लेते ही ACB ने दबोचा

Byalakhharyana@123

Jun 28, 2025 #sonipat
सोनीपत-महिला SI थाने में रिश्वत लेते पकड़ी गई काम के बदले मांगे थे 1 लाख, 60 हजार लेते ही ACB ने दबोचासोनीपत-महिला SI थाने में रिश्वत लेते पकड़ी गई काम के बदले मांगे थे 1 लाख, 60 हजार लेते ही ACB ने दबोचा

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को एक महिला सब-इंस्पेक्टर को थाने के भीतर ही रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी SI मंजू, जो सिविल लाइन थाना सोनीपत में तैनात थी, पर एक व्यक्ति से उसके कार्य के बदले ₹1 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता ने एसीबी को इस पूरे प्रकरण की सूचना दी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। शनिवार को SI मंजू ने शिकायतकर्ता को थाने बुलाया और जैसे ही उसने ₹60,000 की रकम मंजू को सौंपी, ACB टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

ACB टीम ने आरोपी SI के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *