• Sat. Sep 12th, 2026

Fire in Cracker Godown, पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, तीन की मौत

Fire in Cracker Godown, कर्नाटक के हावेरी जिले में एक पटाखा गोदाम के अंदर आग लगने से तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना जिले के हावेरी-हंगल मुख्य मार्ग पर स्थित गोदाम की है।

आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक हावेरी जिले के रहने वाले थे और उनके शव आग में पूरी तरह से झुलस गए थे।

पुलिस के मुताबिक, गोदाम की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे दावणगेरे जिले के हरिहर इलाके के रहने वाले 32 वर्षीय वेल्डर ने खुद को बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिसकी वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।

Haryana, अनधिकृत कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं का होगा विकास

सभी को इलाज के लिए फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गोदाम में रखे हुए पटाखों की आगामी गणेश चतुर्थी, दशहरा और दीपावली के दौरान बिक्री होनी थी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *