• Sun. Aug 23rd, 2026

कुरुक्षेत्र में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने छोड़ी धमकी भरी पर्ची

जींद-रोहतक सीमा पर गैंगवार की गूंज: ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीरजींद-रोहतक सीमा पर गैंगवार की गूंज: ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर

शाहबाद (कुरुक्षेत्र), 26 जून – हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में आज सुबह एक बड़ी आपराधिक वारदात हुई। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर स्थित अमन होटल पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायर किए और होटल परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए।

होटल के अंदर घुसे बदमाश, रिसेप्शन पर फेंकी पर्ची

बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 5 बजे, दो अज्ञात हमलावर बाइक से होटल पहुंचे। वे होटल के अंदर भी घुसे लेकिन रिसेप्शन खाली था। मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने करीब 8-10 राउंड गोलियां होटल के अंदर चला दीं। गोलीबारी के बाद उन्होंने रिसेप्शन पर एक पर्ची फेंकी और होटल से बाहर निकलकर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर भी फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में गाड़ियों को नुकसान

इस दौरान एक स्विफ्ट कार समेत तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। बाहर की ओर हुई फायरिंग में करीब 13-14 राउंड गोलियां चलाई गईं। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

पर्ची में धमकी और विदेशी नंबर

पुलिस ने होटल से बरामद पर्ची को जब्त कर लिया है, जिसमें कौशल चौधरी नाम और एक विदेशी संपर्क नंबर लिखा हुआ मिला है। पुलिस का मानना है कि यह मामला रंगदारी वसूलने की धमकी से जुड़ा हो सकता है।

जांच में जुटी पुलिस, 7 टीमें गठित

घटना की जानकारी मिलते ही CIA और डीएसपी रामकुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। डीएसपी रामकुमार ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए 7 टीमें बनाई गई हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Kurukshetra Firing, Shahbad Crime, Haryana News, Hotel Attack, Police Investigation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *