• Wed. Sep 2nd, 2026

हरियाणा में कोहरे की दस्तक ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी ,जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

हरियाणा। हरियाणा में कोहरे की दस्तक ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है।दरअसल दिसंबर माह शुरू होते ही पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं दिसंबर माह शुरू होते ही रविवार को इस मौसम की पहली धुंध ने दस्तक दे दी है। धुंध के चलते पारदर्शिता कम होने पर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 11 बजे धुंध कम होने पर सूर्य देवता के दर्शन हो पाए। कोहरे और घनी धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह में धुंध छाई रहेगी। साथ ही दोपहर बाद आसमान में धूप खिलेगी। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

धुंध के कारण वाहन चालकों को सामने कुछ दिखाई नहीं देता इस कारण उनको लाइट जलाकर चलना पड़ता है । इससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि वैज्ञानिकों ने धुंध को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। धुंध के चलते रविवार को ठंड भी बढ़ गई है। धुंध के चलते सुबह के समय ठंड बढ़ गई।

ठंड और धुंध गेहूं के लिए फायदेमंद
इस ठंड में दोपहिया वाहन चालकों बचाव के लिए प्रबंध कर चलना पड़ा। कृषि अधिकारी डॉ. दर्शन सिंह ने बताया कि इन दिनों की ठंड और धुंध गेहूं के लिए फायदेमंद हैं। इस ठंड से अन्य फसलों को भी फायदा मिलेगा। अब करीब-करीब गेहूं की बिजाई का कार्य पूरा होने को है। उन्होंने कहा की मौसम में नमी की मात्रा अधिक होने से फसल की पैदावार अच्छी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *