• Wed. Sep 2nd, 2026

हरियाणा वासियों के लिए फरवरी से रामलला के दर्शन हेतु इन राज्यों सीधे चलेंगी अयोध्या के लिए बसें,देखें किराया

हरियाणा। हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर जारी हुई है। मिली जानकरी के अनुसार अब अयोध्या जाने हेतु लोगों को ट्रैन की टिकटों के चक्करों में नहीं उलझना पड़ेगा। अब हरियाणा रोडवेज फरवरी महीने से अयोध्या के लिए बसे चलाने जा रहा है। फरीदाबाद, सोनीपत और गुरुग्राम से ये बसे चलेंगी। इससे अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने वालों को सुविधा मिलेगी।

हरियाणा रोडवेज ने कई जिलों से अयोध्या के लिए बस संचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है कि फरवरी के पहले सप्ताह में बस शुरू हो जाएगी। रोडवेज अधिकारियों ने यूपी सरकार से बस परमिट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बस में प्रति यात्री किराया 850 रुपये होगा।प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की घोषणा के बाद हरियाणा रोडवेज ने अयोध्या के लिए रूट चार्ट बनाते हुए किराया तय कर लिया है। अयोध्या के लिए बस प्रतिदिन सुबह 6 बजे चलाने की प्लानिंग है, ताकि वह रात 8 बजे तक वहां पहुंच जाए। अयोध्या के लिए बस बल्लभगढ़-फरीदाबाद, गुड़गांव और सोनीपत से चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन शुरू होने के बाद अन्य जिलों से बस चलेंगी।

किलोमीटर स्कीम वाली ऑर्डनरी बसों को चलाया जाएगा
पहले चरण में प्रत्येक डिपो के लिए दो-दो बस परमिट लिए जा रहे हैं। इस रूट पर किलोमीटर स्कीम वाली ऑर्डनरी बसों को चलाया जाएगा। रोडवेज डिपो की ओर से बस संचालन को लेकर किराया आदि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूपी सरकार से परमिट आने के बाद बस संचालन शुरू हो जाएगा। परमिट के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने आवेदन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *