• Sat. Sep 19th, 2026

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा का लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान ,बोले -मेरा कोई इरादा नहीं …..

हरियाणा। रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।मंगलवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, वे चाहे तो लोकसभा चुनाव लड़ें। मेरा कोई इरादा नहीं है। आगे विधानसभा चुनाव भी आने वाले हैं। दीपेंद्र रोहतक से चुनाव लड़ेगा। जल्द पार्टी प्रदेश में लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी।

इस दौरान पूर्व सीएम हुड्डा ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि चेहरे बदलने से कुछ नहीं होगा, प्रदेश की जनता सरकार ही बदल देगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जेड प्लस सुरक्षा दी जा रही है, जबकि वे और चौटाला भी तो पूर्व मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर हुड्डा ने कहा कि अदालत में ईडी को जवाब देना होगा, आखिर केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया गया। राजनीति से प्रेरित होकर किसी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। कंपनियों से चंदे के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कार्रवाई का डरा दिखाकर चंदा लेना गलत है। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक संतकुमार व अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *