• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राम को लेकर कहा ,राम सबके, बीजेपी पर तंज कसते हुए कही ये बड़ी बात

हरियाणा। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राम को लेकर कहा कि राम सबके, मैं राजनीति के नजरिये से नहीं देखता। दरअसल हुड्डा सोमवार को जिला बार के प्रधान अरविंद श्योराण के लंच कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवाल का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं। इसमें भाजपा या कांग्रेस का सवाल नहीं उठता। ये धार्मिक आस्था का सवाल है, इसे राजनैतिक नजरिए से नहीं देखते।उन्होंने कहा ईडी जितनी बार बुलाएगी, वे जवाब देने जाएंगे।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के अंदर कांग्रेस एक है। पार्टी ने कमेटियां बना दी हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी। न किसी की आमदनी दोगुनी की और न ही गरीब का भला किया। क्रीमिलेयर की सीमा घटा दी। प्रदेश में कांग्रेस अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। जहां तक टिकट का सवाल है, पार्टी सर्वे करवा रही है। जो प्रत्याशी मजबूत होगा, उसे टिकट मिलेगा।

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि आप का प्रदेश में जनाधार नहीं है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी लड़कर देख चुकी है। कांग्रेस प्रदेश में इतनी मजबूत है कि अपने दम पर जीत हासिल करेगी। ईडी के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया।
जिला बार में उनके साथ बेरी के विधायक रघबीर कादियान, बीबी बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी व अन्य नेता भी मौजूद रहे। बार के प्रधान अरविंद श्योराण, पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट, महासचिव दीपक हुड्डा व अन्य वकीलों ने पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *