• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज का विपक्ष पर निशाना ,बोले – 4 जून को 400 पार का नारा होगा सच

हरियाणा में पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तंज कस्ते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा परिणामों को देखकर बहुत सारे राजनेताओं के होश उड़ने वाले हैं।दरअसल सोमवार को अनिल विज ने अम्बाला कैंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष के कई नेताओं के बयानों पर पलटवार किया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे पर किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान- हमें BJP वालों से भी ज्यादा विश्वास है। हम जीतने वाले हैं और वे हारने वाले हैं। इस बयान पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि 4 जून को 400 पार का नारा सच होने वाला है और एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

अनिल विज ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पीएम मोदी भगवान है तो हम उनके लिए मंदिर बनवाएंगे, फूल और भोग भी चढ़ाएंगे को लेकर कहा कि परमात्मा की जगह कोई नहीं ले सकता।उन्होंने कहा हम डॉक्टर को भगवान का रूप कहते है, लेकिन वो भगवान नहीं बनते। बात का भाव समझना हर एक के बस की बात नहीं है।

केजरीवाल हवा में छोड़ते हैं तीर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कहा था कि पंजाब वाले उन्हें 13 सांसद दे तो वे पंजाब का पैसा वापस लेकर आएंगे। जिस पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल को हवा में तीर छोड़ने की आदत है।उन्हें पता है कि अब पंजाब के लोग उनका झूठ और फरेब समझ चुके है इस लिए वो ऐसी बातें कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *