• Mon. Aug 24th, 2026

Free Aadhaar card Update : आखिरी मौका, 14 सितंबर तक आधार कार्ड फ्री में करवाएं अपडेट

Free Aadhaar card Update : 10 साल से पुराना आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने की 14 जून को आखिरी तारीख थी लेकिन अब यूआईडीएआई ने आमजन की सुविधा के मद्देनजर फ्री में आधार कार्ड अपडेट की तारीख बढ़ाकर 14 सितम्बर 2024 कर दी है। ये निर्देश आपकी सिक्‍योरिटी को ध्‍यान में रखते हुए दिए गए हैं ताकि कोई व्‍यक्ति आपके आधार कार्ड का गलत इस्‍तेमाल न कर सके। नागरिक स्वयं भी uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर करवाया जा सकता है।

UIDAI के मुताबिक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की ये सुविधा सिर्फ ऑनलाइन प्रोसेस पर उपलब्‍ध है। आधार यूजर्स इस सुविधा का फायदा उठाकर अपने घर का पता, फोन नंबर, नाम, ईमेल आईडी वगैरह को ऑनलाइन फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इस काम को करने के लिए आपको आइडेंटिटी प्रूफ और अन्‍य जरूरी दस्‍तावेजों की जरूरत होगी। लेकिन अगर आधार यूजर्स इस काम को कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC से कराएंगे तो उन्‍हें 50 रुपए चार्ज देना होगा। वहीं अगर आखिरी डेट निकलने के बाद आप इस काम को ऑनलाइन करेंगे, तो भी आपको इसके लिए 50 रुपए शुल्‍क देना होगा।

ऐसे अपडेट करें आधार कार्ड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें.
अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें.
अब आपको आधार कार्ड अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा.
एड्रेस के विकल्प का चुनाव करें.
इसके बाद प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा.
अब अपडेट एड्रेस के संबंधित दस्तावेज अपलोड करें.
अपडेट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद 14 डिजिट का URN नंबर जनरेट होगा.
इस नंबर को सेव कर लें. कुछ दिनों के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा.
रिक्वेस्ट नंबर के जरिए आप अपना आधार का स्‍टेटस चेक कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *