• Tue. Aug 25th, 2026

कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव में आयोजित की जाएगी श्रद्धालुओं हेतु फन फेयर व एयरो स्पर्पोटस गतिविधियां

कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव में इस बार श्रद्धालुओं हेतु फन फेयर व एयरो स्पर्पोटस गतिविधियां आयोजित की जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया की मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक विद्यार्थियों के लिए रंगोली, क्ले मॉडलिंग, सांझी, पॉट डेकोरेशन, फेंसी ड्रेस, झांकी एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष 26 नवम्बर से ऑनलाईन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चल रही है जो6 दिसम्बर तक चलेगी। इसमें विद्यार्थियों सहित अनेक श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इस ऑनलाईन प्रतियोगिता में 70 हजार से अधिक नागरिकों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा, 3 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र में गीता मैराथन का सफल आयोजन किया गया। महोत्सव के अवसर पर इस बार भी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है जिनमें 48 कोस कुरुक्षेत्र, सन्त कबीर, सन्त रविदास, महर्षि वाल्मिकि, दिव्य ज्योति, चिम्य मिशन, इस्कॉन आदि की प्रदर्शनियां होंगी। इतना ही नहीं, गीता पुस्तक मेले का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें देश के 25 से अधिक संस्थाएं एवं प्रमुख प्रकाशक अपनी सहभागिता देकर इस महोत्सव को ज्ञान का महोत्सव बनाने में सहयोग करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *