• Tue. Sep 1st, 2026

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज, दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ विदाई

Omprakash Chautala: A complex and controversial political journeyOmprakash Chautala: A complex and controversial political journey

alakh haryana हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का आज अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 8 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। उनकी अंतिम यात्रा को लेकर राज्य में शोक की लहर है।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

ओम प्रकाश चौटाला को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु से हरियाणा की राजनीति को बड़ा झटका लगा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हरियाणा में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद हरियाणा सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही आज यानी शनिवार को प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है। इसके लिए शुक्रवार शाम को सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय आज बंद रहेंगे।

हरियाणा की राजनीति को बड़ा नुकसान

ओम प्रकाश चौटाला का निधन हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी सेवाओं और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Funeral of former Haryana Chief Minister Om Prakash Chautala today, farewell with state honors at 3 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *