• Wed. Sep 2nd, 2026

गोइंदवाल जेल में गैंगवार -मूसेवाला मर्डर केस में शामिल मारे गये 2 बदमाश

अलख हरियाणा ( punjab news ) तरनतारन जिले की गोइंदवाल जेल (Goindwal Jail) में 26 फरवरी दिन रविवार को बदमाशों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस गैंगवार (Gangwar)में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस (punjabi singer sidhu moosewala murder case)में शामिल 2 बदमाश जेल में मारे जाने की खबर है . मृतक  बदमाश मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना के रूप पहचान हुई है . उसे भारी सुरक्षा के बीच अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक़ तीनों के सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  दोपहर में जेल से लाए गए तीन घायलों में से दो की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस सारे मामले के पीछे कैदियों के बीच कहसुनी को माना जा रहा है , जो बाद में हिंसा में तबदील हो गई .

 

मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि गोइंदवाल जेल में मोहना मानसा और मनदीप तूफान के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है । गोल्डी ने लिखा है कि इनको हमारे भाई सचिन भिवानी, अंकित सेरसा, दीपक मुंडी, मनप्रीत भाऊ, कशिश, अरशद बीकानेर और मामा कित्ता ने मारा है। ये जग्गू के आदमी थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *