• Sun. Aug 23rd, 2026

भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी ,अब थाईलैंड की सैर कर सकेंगे वो भी बिना वीजा के ,सिर्फ इतने महीनो के लिए

नई दिल्ली। भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी आयी है क्योकि अब आप थाईलैंड की सैर बिना वीजा के भी कर सकते है। दरअसल थाईलैंड सरकार टूरिज्म बढ़ाने के मकसद से भारतीय नागरिकों के लिए एक, बहुत ही अच्छा ऑफर लेकर आया है। जिसमें अब आप बिना वीजा के कर पाएंगे यहां की सैर। थाईलैंड सरकार के टूरिज्म विभाग ने कहा है कि नवंबर 2023 से अगले साल मई महीने तक भारतीय इस सुविधा का फायदा उठा पाएंगे। मतलब पूरे 6 महीने हैं आपके पास यहां घूमने की प्लानिंग के लिए। इस दौरान पर्यटक वहां 30 दिनों तक रह भी सकते हैं। भारत के अलावा ताइवान के नागरिकों को भी ये सुविधा मिली है।

थाईलैंड सरकार का ऐसे समय में इस तरह का ऑफर बेशक टूरिज्म बढ़ाने में मददगार साबित होगा, क्योंकि नवंबर-दिसंबर से यहां घूमने का सीज़न शुरू हो जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के टाइम तो यहां टूरिस्ट की बहुत ही ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है।

थाई सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में ट्रैवल-टूरिज्म का बहुत ही बड़ा योगदान है। 1 जनवरी 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक लगभग 2.2 करोड़ पर्यटक थाईलैंड आए। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि थाईलैंड लोगों के पसंदीदा डेस्टिनेशन्स में से एक है। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद उनके देश में 2.8 करोड़ पर्यटक आएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *