Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
gıda vakum makinesi
betcio
  • Wed. Jul 15th, 2026

खाटू श्याम जी धाम जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी , श्रद्धालुओं हेतु रेलवे ने चलाई ये 2 स्पेशल ट्रेनें

खाटू श्याम जी धाम जाने के लिए ट्रेनों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से 24 से 27 नवंबर तक 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। जयपुर-नारनौल-जयपुर और रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का आज से संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, गाड़ी संख्या 09633, जयपुर-नारनौल स्पेशल रेलसेवा 24, 25 और 27 नवंबर को (03 ट्रिप) जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुंचेगी।

 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634, नारनौल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24, 25 और 27 नवंबर को (03 ट्रिप) नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24 से 27 नवंबर तक (04 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24 से 27 नवंबर तक (04 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। बता दें कि दो दिन पहले बुधवार की देर रात रेवाड़ी जंक्शन पर हंगामे जैसे हालात बन गए थे। खाटू श्याम जी जाने के लिए रेवाड़ी जंक्शन पर भारी भीड़ उमड़ी थी। हालात ये बने कि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।

यात्रियों के खिड़की और दरवाजों पर लटकने की वजह से चेतक एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे देरी से चल पाई थी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन में भी देरी हुई। हंगामे के आसार को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ के अलावा रेवाड़ी के विभिन्न थानों से पुलिसबल बुलाना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *