• Thu. Sep 3rd, 2026

Haryana, खुदाई के दौरान अचानक ढहा मिट्टी का टीला, मौत

death

Haryana, हरियाणा में हिसार की महावीर कॉलोनी में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि सीवरेज लाइन परियोजना पर काम करते समय मिट्टी का टीला ढह गया जिससे 25 वर्षीय एक मजदूर दब गया।

उसने बताया कि पीड़ित रमेश करनाल जिले के संयोकारा गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार दो मजदूरों मोनू और बलजीत को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Haryana, जींद में सरपंच की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उसने बताया कि परियोजना स्थल पर पिछले 15 दिन से काम जारी था। शुक्रवार को जब कुछ मजदूर काम कर रहे थे तो उनके ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया।

पुलिस ने बताया कि तीन मजदूर मिट्टी में दब गए जिनमें से दो को बचा लिया गया लेकिन जब रमेश को बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *