• Thu. Sep 3rd, 2026

Haryana, केंद्रीय कारागार में कैदियों ने अधिकारी पर हमला किया

Haryana, अंबाला केंद्रीय कारागार के अंदर कुछ कैदियों ने दो गुटों के बीच लड़ाई में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे जेल कर्मचारी पर पेचकस से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि ‘वॉर्डर’ के पद पर तैनात कर्मचारी के रोने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे जेल के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचाया।

बलदेव नगर थाने में दर्ज शिकायत में ‘वॉर्डर’ रमेश सिंह ने कहा है कि ब्लॉक नंबर-5 बैरक का प्रभारी होने के नाते वह मंगलवार की शाम कैदियों की गिनती के लिए वहां गए थे। पुलिस के मुताबिक, जब उन्होंने बैरक खोला, तो कैदियों के दो समूहों को लड़ते देखा।

पुलिस ने कहा कि जब सिंह ने बीच बचाव की कोशिश की तो एक कैदी और उसके साथियों ने उनपर छोटे पेचकस से हमला कर दिया। हमला करने वाले कैदी को छह महीने पहले हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Kedarnath, स्वर्णमंडन में घोटाले के आरोपों की अखाड़ा परिषद, भाजपा ने निंदा की

सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कैदियों के समूह ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि अंबाला केंद्रीय कारागार के 10 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *