• Tue. Sep 1st, 2026

हरियाणा भाजपा ने तेज की संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां, जिला पर्यवेक्षक नियुक्त

Byalakhharyana@123

Dec 29, 2024
Haryana BJP intensifies preparations for organizational elections, appoints district supervisorHaryana BJP intensifies preparations for organizational elections, appoints district supervisor

Alakh Haryana चंडीगढ़: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक चुनाव के लिए जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इन पर्यवेक्षकों में डॉ. सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया, घनश्यामदास अरोड़ा, मूलचंद शर्मा और एडवोकेट वेदपाल को जिम्मेदारी दी गई है।

सदस्यता अभियान के बाद चुनाव की तैयारी

भाजपा ने हरियाणा में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 8 नवंबर को प्राइमरी मेंबरशिप लेकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद राज्यभर में सदस्यता अभियान को जोर-शोर से चलाया गया।

अब भाजपा संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी की योजना है कि हरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले संगठनात्मक चुनाव पूरे कर लिए जाएं, ताकि चुनावी रणनीति को और मजबूत किया जा सके।

भाजपा की संगठनात्मक रणनीति

भाजपा का यह कदम न केवल संगठन को मजबूत करने के लिए है, बल्कि आगामी निकाय चुनावों में पार्टी को बढ़त दिलाने की रणनीति का भी हिस्सा है।


टैग्स: हरियाणा भाजपा चुनाव, भाजपा सदस्यता अभियान, हरियाणा नगर निकाय चुनाव, भाजपा संगठनात्मक चुनाव, भाजपा जिला पर्यवेक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *