• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana Board: 10 वीं और 12 वीं के छात्र दें ध्यान ! बोर्ड ने जारी की ये जरूरी सूचना

Haryana Board: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा मार्च-2024 में जो परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे सके अथवा जिनका परिणाम कम्पार्टमैंट घोषित हुआ है, या जो परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से सन्तुष्ट नहीं हैं, वे आशिंक/पूर्ण विषयों की परीक्षा तथा सैकेण्डरी के जिन परीक्षार्थियों का परिणाम अनुतीर्ण घोषित हुआ है ,वे फ्रैश श्रेणी में बतौर स्वयंपाठी परीक्षार्थी जून/जुलाई-2024 की परीक्षा में प्रविष्ट हो सकते हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) की केवल कम्पार्टमेंट एक दिवसीय पूरक परीक्षा जुलाई-2024 के लिए परीक्षार्थी 16 मई, 2024 से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी/सैकेण्डरी सह-पूर्व मध्यमा एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा जून/जुलाई-2024 के लिए परीक्षार्थी बिना विलम्ब शुल्क 900 रुपये के साथ पंजीकरण की तिथि 16 से 26 मई, 2024 निर्धारित की गई है। उन्होंने आगे बताया कि 100 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ पंजीकरण तिथि 27 से 31 मई, 2024 रहेगी। इसी प्रकार 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित पंजीकरण तिथियाँ 01 जून से 05 जून, 2024 तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित पंजीकरण तिथियां 06 से 10 जून, 2024 तक रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को भली-भांति पढ़ते हुए समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें। अन्तिम तिथि उपरान्त किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नम्बर एवं ईमेल assec@bseh.org.in व assrs@bseh.org.in के माध्यम से सम्पर्क करते हुए समाधान करवाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *