• Thu. Sep 3rd, 2026

हरियाणा बोर्ड ने जारी किया DLED रिजल्ट, रि चेकिंग के लिए 20 दिनों के भीतर करें आवेदन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें DLED प्रवेश वर्ष-2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन कराने चाहते है वे 20 दिन के भीतर आवेदन कर सकते है।

बता दें कि बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 का आयोजन 2 व 3 दिसंबर को करवाया जाएगा। इस बारे में हरियाणा सरकार से अनुमति प्राप्त हो गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इन परीक्षाओं में कुल 32 हजार 349 छात्र-अध्यापक बैठे थे। प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (नियमित) में 16,849 छात्र-अध्यापकों में से 8,013 पास हुए हैं। इनकी पास प्रतिशतता 47.56 रही है. डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष (नियमित) में 11,272 में 7,711 उत्तीर्ण रहे।

भूपेंदर हुड्डा पर जींद को लेकर डिप्टी सीएम ने जमकर कसे तंज ,कहा -जींद से पहले पाकिस्तान जैसा व्यवहार ,अब खून का रिश्ता

प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 2,816 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1,622 पास हुए हैं। इनकी पास प्रतिशतता 57.60 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 313 छात्र-अध्यापकों में से 172 उत्तीर्ण रहे। इनकी पास प्रतिशतता 54.95 और द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 809 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 622 पास हुए हैं. जिनकी पास प्रतिशतता 76.89 रही है।

 

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *