• Mon. Oct 19th, 2026

Haryana, गोहत्या के आरोपी दो लोगों के मकान पर चला बुलडोजर

Haryana, हरियाणा के नूंह में गोहत्या के आरोपी दो लोगों के मकानों को गिरा दिया गया क्योंकि वे अपराध की कमाई से बनाए गए थे। जिला नगर नियोजन (डीटीपी) विभाग की सहायता से नूंह पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां पचगांव में आरोपियों के मकानों को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस ने कहा कि ये मकान अपराध की आय से और डीटीपी विभाग के नियमों का उल्लंघन करके बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति गुरुग्राम, रोहतक और नूंह जिलों में गोहत्या समेत कई मामलों का सामना कर रहे हैं।

Haryana के पानीपत में लगे अनुराग ठाकुर गो बैक के नारे

उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले आरोपियों के परिजनों को नियमानुसार नोटिस जारी किया गया था। गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस पहले भी अपराधियों द्वारा अपराध की कमाई से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों के खिलाफ विध्वंस अभियान चलाती रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *