• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा :तेहरवी से लौट रहे कैंटर की पेड़ से भयानक टक्कर ,9 महिलाओं समेत 16 लोग घायल

करनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कारकरनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कार

हरियाणा। हरियाणा के जींद में कैंटर के बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के चलते बड़ा हादसा हो गया। जिससे हादसे में 9 महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायल सवारियों ने चीख पुकार मच गयी। बाद में राहगीरों ने सभी को इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार कैथल के बालू गांव से एक कैंटर में 25 से 30 लोग तेरहवीं के लिए जींद जा रहे थे। लेकिन जब कैंटर शाहपुर गांव के पास पहुंचा तो अचानक से सड़क पर कोई पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कैंटर बेकाबू हो गया और सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गया।हादसा होते ही पीछे बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को कैंटर से बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलाकर आनन -फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद कुछ लोगों को गंभीर चोटें के कारण उनको पीजीआई रेफर किया गया है।

इस हादसे में बाला पत्नी पाले राम, कमलेश पत्नी रमेश, किताबो पत्नी कृष्ण, बाला देवी, जिले सिंह, सतीश, बलवान, धोला राम, ज्योती, सुदेश पत्नी मदन, कृष्णा पत्नी सीताराम, सतबीर पुत्र सीताराम, ओमी पत्नी लीलाराम, मंगती देवी, मीना पत्नी मनी राम, महेंद्र सिंह निवासी कैथल, संतरी पत्नी महेंद्र सिंह घायल हुए हैं।

हादसे को लेकर सदर थाना के एसआई रवि ने बताया कि फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *