• Tue. Aug 25th, 2026

Haryana :चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय ने ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ के उपलक्ष्य में रेडियो पर एक कार्यक्रम का किया आयोजन

Haryana :हरियाणा में सिरसा स्थित चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा द्वारा करवाया गया।

इस अवसर पर पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित सांगवान ने शिरकत की और कहा कि भारतीय प्रेस राष्ट्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रेस सरकार तथा जनता के बीच कड़ी का कार्य करती है। वर्ष 2024 वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के थीम, ‘ए प्रेस फॉर द प्लैनेट जर्नलिज्म इन द फेस ऑफ द एनवायरनमेंट क्राइसिस’ पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग सभी राष्ट्रों के लिए चुनौती के रूप मे सामने आ रहा है। इस चुनौती का सामना करने में मीडिया की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया के माध्यम से समाज को पर्यावरण सम्बंधित विषयों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और पर्यावरण अनुकूल विभिन्न तकनीक अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तकनीक की वजह से जहां एक ओर सूचनाओं के प्रवाह में बढ़ोतरी हुई है वहीं भ्रामक सूचनाओं की वजह से कई बार अनेक प्रकार की समस्याएं भी जन्म लेती हैं। इसलिए एक अच्छा पत्रकार अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए तथ्यात्मक सूचनाएं लोगों तक पहुचांता है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र मे अच्छा कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने के उदेश्य से और प्रेस की आज़ादी को बरकरार रखने के उदेश्य से 1993 मे संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला लिया था। इसके बाद प्रत्येक वर्ष विश्व भर में 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *