• Tue. Sep 1st, 2026
haryana khattar

Haryana, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि पानी की कमी का सामना कर रहे राज्य के दक्षिणी भाग में छोटे आकार की सिंचाई परियोजनाएं लगायी जाएंगी।

मुख्यमंत्री खट्टर महेंद्रगढ़ जिले में तीन दिवसीय ‘जन संवाद’ के अंतिम दिन उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां सतनाली गांव में एक समारोह में मुख्यमंत्री ने चार गांवों के लिए 8.21 करोड़ रुपये की छोटी सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी।

खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छोटी सिंचाई परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे भूजल संरक्षण में भी काफी मदद मिली है। यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

Satyapal malik बोले- चुनाव से पहले मुझे गिरफ्तार किया जा सकता

आधिकारिक बयान के अनुसार, खट्टर ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में पानी की कमी वाले क्षेत्रों में सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं लागू की जाएंगी।

बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, “सरकार दक्षिण हरियाणा में जल संकट का दीर्घकालिक समाधान निकालने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सिंचाई के लिए कई उपायों को बढ़ावा दे रही है।”

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *