• Sat. Sep 12th, 2026

सीएम खट्टर का ऐलान, जल्द बनेंगे झज्जर और पंचकूला में दो निशानेबाजी और तीरंदाजी अभ्यास केंद्र, खेलों को मिलेगा बढावा

cm khattar

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि झज्जर और पंचकूला में दो निशानेबाजी रेंज और यमुनानगर तथा फरीदाबाद में दो तीरंदाजी अभ्यास केंद्र स्थापित किये जायेंगे । उन्होंने आगे कहा कि ताकि ऐसे खेलों को बढावा मिल सके । हांगझोउ एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए खट्टर ने यह बात कही ।

21 अक्टूबर को पंचकूला स्थित पुलिस लाइन में मनाया जाएगा पुलिस शहीदी दिवस,पुष्प चक्र अर्पित कर देंगे शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

करनाल में आयोजित समारोह में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिये गए। स्वर्ण पदक जीतने वाले को तीन करोड़ रूपये, रजत पदक विजेता को डेढ करोड़ और कांस्य जीतने वाले को 75 लाख रूपये मिले । इसके साथ ही उन्हें नौकरी की पेशकश का पत्र भी मिला । खट्टर ने यह भी कहा कि छोटे और स्थानीय खेलों में विजेताओं को भी पुरस्कार दिये जायेंगे ताकि ऐसे खेलों को बढावा मिल सके ।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *