• Tue. Aug 25th, 2026

Haryana Congress Candidate List: कांग्रेस ने 8 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी ,देखिये किसको मिली जगह

हरियाणा। हरियाणा में कांग्रेस ने आठ लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की लसित जारी कर दी है । इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को सिरसा से और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से मैदान में उत्तारा गया है।

वहीं अंबाला से मुलाना के विधायक वरुण चौधरी, हिसार से पूर्व सांसद जयप्रकाश, करनाल से यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और फरीदाबाद से पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दी गई है।

 

गुरुग्राम सीट पर मंथन जारी
गुरुग्राम सीट पर अभी भी कोई उमीदवार घोषित नहीं किया गया। अभिनेता राज बब्बर और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बीच पेच फंसा हुआ है। वहीं आप और कांग्रेस में गठबंधन के चलते कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से आप के सुशील गुप्ता मैदान में पहले ही उतारे जा चुके हैं ।

25 मई को होगा मतदान
हरियाणा में, सभी 10 संसदीय सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होगा, जो 25 मई को छठे चरण में होगा। वहीं वोटों की गिनती और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *