• Sat. Sep 12th, 2026

Haryana, सोलर लाइट खंभे में उतरा करंट, मजदूर की मौत, दो घायल

death

Haryana, हरियाणा के गुरुग्राम के एक गांव में सोलर लाइट का खंभा लगाते समय खंभे में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने चरखी दादरी जिले के रहने वाले पीड़ित सूरज की ओर से दायर शिकायत के हवाले से बताया कि ठेकेदार सुधीर ने उससे समरथला गांव में सोलर लाइट का एक खंभा लगाने के लिए कहा था।

सूरज ने शिकायत में आरोप लगाया, घटना में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मैंने ठेकेदार से पहले भी कई बार काम के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने को कहा था लेकिन उसने मेरी बात नहीं सुनी।

Haryana, झुग्गी बस्ती में लगे समुदाय विशेष को खिलाफ पोस्टर, FIR

शिकायत के मुताबिक, सूरज दो अन्य मजदूरों-मोनू और जीतू के साथ कंधे पर खंभा लादकर ले जा रहा था, तभी तीनों को अचानक बिजली का जबरदस्त झटका लगा, जिससे वे पांच फुट की दूरी पर जा गिरे।

पुलिस के अनुसार, सुधीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *