• Sat. Sep 12th, 2026

Haryana, पांच हजार प्रतिशत बढ़ी साइबर क्राइम की घटनाएं

Haryana,  हरियाणा में 2019 के बाद से साइबर अपराध की घटनाओं में लगभग पांच हजार प्रतिशत वृद्धि हुई है और 2022 में इस तरह की 66,784 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, 2019 में राज्य में साइबर अपराध की 1,362 शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनमें 2022 के अंत तक 4,803.40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई।

अधिकारियों ने कहा कि अकेले 2023 के पहले तीन महीनों में साइबर अपराध की 25,659 शिकायतों को दर्ज कराया गया।

शिकायतों की औसत मासिक संख्या 2019 में 272 थी, जो बढ़कर 2020 में 956, 2021 में 1,313, 2022 में 5,565 और 2023 के पहले तीन महीनों में 8,553 हो गई।

साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर ‘1930’ पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए, हरियाणा पुलिस ने कॉल लाइन संख्या छह से बढ़ाकर दस और लाइन पर काम करने वालों की संख्या 18 से बढ़ाकर 40 कर दी है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, प्रदेश के 135 महाग्रामों में फिरनी का होगा नवनिर्माण

हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) ओ. पी. सिंह ने कहा कि पुलिस साइबर अपराध के शिकार लोगों की 24 घंटे मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने पिछले तीन वर्षों में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में 56.9 करोड़ रुपये बरामद किए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 1,377 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 1,239 हरियाणा के बाहर से संबंध रखते हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *