• Tue. Aug 18th, 2026

Haryana के जंगल में मोर को शव मिलने से सनसनी , वन विभाग ने कही ये बात

haryana

Haryana, गुरुग्राम के अरावली वन क्षेत्र (Aravalli Forest Area) में मोरनी के मृत पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार पांच मोरनी और एक भूरे रंग का तीतर मृत पाया गया। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारी के अनुसार पक्षियों के शव सेक्टर-54 स्थित वजीराबाद गांव में एक लोकप्रिय भोजन स्थल ‘खोली वाले बाबा मंदिर’ के पास मिले हैं।

मौके पर पहुंची वन्य जीव विभाग (Wildlife Department) की टीम ने शवों को जांच के लिए हिसार स्थित संस्थान भेजा। टीम ने स्थानीय निवासियों से उस स्थान पर पक्षियों को दाना नहीं डालने को भी कहा, जहां शव पाए गए थे।

HSSC ने ग्रुप-सी के लिए 31529 भर्तियों का शेड्यूल किया जारी, कौन कौन से पद भरे जायेंगे यहाँ पढ़े

आरोप लगाये गये हैं कि पक्षियों को जहर दिया गया था। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि मौत का कारण जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

टीम का नेतृत्व करने वाले वन्य जीव निरीक्षक राजेश चहल ने कहा कि पक्षियों की मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी, लेकिन ऐसा लगता है कि मौतें संक्रमण की वजह से हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *