• Tue. Aug 25th, 2026

लाठी-डंडों से पीटकर कुश्ती अकादमी के संचालक की हत्या, परिजनों ने किया हंगामा

Haryana, हरियाणा के जींद में कहासुनी के चलते महिला कुश्ती अकादमी के संचालक की हत्या करने की बात सामने आई है। आरोप है कि कुछ युवकों ने हमला करके हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

सोमवार को सिविल अस्पताल में मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और शव लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी संजय परिजनों के पास पहुंचे और कहा कि पुलिस की टीम लगातार छापे मार रही हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजन ने सहमति जताई और शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सिवाहा का निवासी सुनील (38) गांव में ही महिला कुश्ती अकादमी चलाता था और बीती देर रात वह खरकरामजी गांव में रहने वाले अपने दोस्तों पवन तथा अशोक के साथ अकादमी से घर लौट रहा था।

Haryana, महिला पहलवान की फोटो से छेड़छाड़, वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसर गांव में एक गली के मोड़ पर गांव का ही रहने वाला मित्ता नामक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था और जब सुनील ने युवकों के खड़े होने के बारे में पूछा तो उसी दौरान मित्ता व उसके साथियों ने लाठी-डंडों से उसपर हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि जब पवन तथा अशोक ने सुनील को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार सिर में डंडे लगने के कारण सुनील खून से लथपथ हो कर सडक़ पर गिर गया और शोर सुन कर जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *