• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana, शर्मनाक, पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म, अल्ट्रासाउंड में खुलासा

rape

Haryana, हरियाणा के पानीपत में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां सौतेले पिता द्वारा 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने की बात सामने आई है।

अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग कराई है। साथ ही पुलिस ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद जब एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया गया, जानकारी हुई की वह छह माह की गर्भवती है।

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि बच्ची की मां अन्य प्रदेश की रहने वाली है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी।शादी के ढाई साल बाद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसने अन्य युवक के साथ दूसरी शादी कर ली, जो शराब पीने का आदी है।

Haryana IPS Transfer, सिबास कविराज आईजी नियुक्त, ममता सिंह को एडीजीपी कानून-व्यवस्था का प्रभार

महिला ने बताया कि बेटी के पेट में दर्द होने की शिकायत पर एक निजी अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड कराया। डॉक्टर ने उसकी बच्ची को छह माह की गर्भवती बताया।

बच्ची ने काउंसलिंग में बताया कि सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। इसके बाद बच्ची को वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया है। समिति ने बच्ची का गर्भपात कराने के लिए उसकी मां से लिखित में लिया है।

इस बारे में सिविल सर्जन से भी चर्चा की गई है। अब शनिवार को बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जाएगा, जहां बच्ची का गर्भपात होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *