• Mon. Sep 7th, 2026

Haryana के सिरसा में बाढ़ का खतरा, 50 एकड़ फसल जलमग्न

Haryana, यमुना नदी के रौद्र रूप के बाद घग्गर नदी भी उफान पर चल रही है. जिसकी वजह से नदी के साथ लगते इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.

नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. घग्गर नदी के पानी से मल्लेवाला गांव की 50 एकड़ फसल जलमग्न हो गई. अगले 72 घंटों तक जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी की आशंका है.

वीरवार को सिरसा की ओटू हेड पर 19 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी तक पहुंच चुका है. मल्लेवाला, बुढ़ाभाणा और किराड़कोट समेत अन्य गांवों में पंचायती तटबंधों को घग्गर का पानी छू चुका है. बढ़ते जलस्तर के चलते ग्रामीण चिंतित दिखाई दे रहे हैं.

Bawaal के डायरेक्ट का खुलासा, World War 2 चुनाने का कारण बताया

ग्रामीण दिन-रात तटबंधों पर मिट्टी डालकर रिहायशी इलाकों को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन ने भी सरकारी बांधों के साथ पंचायती बांधों को मजबूत करने के काम शुरू कर दिया है.

 

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *