• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana :जेजेपी के पूर्व अध्यक्ष निशान सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ , 30 साल बाद की घर वापसी

Haryana :हरियाणा में पूर्व विधायक और जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज निशान सिंह ने चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। निशान सिंह की करीब 30 साल बाद घर वापसी हुई है। इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद रहे।

बता दें कि पूर्व विधायक निशान सिंह ने 8 अप्रैल को जेजेपी पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। निशान सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद जेजेपी में इस्तीफों की झड़ी लगी जिसके तहत फतेहाबाद जिले में निशान सिंह के तमाम समर्थकों ने जेजेपी पार्टी को अलविदा कह दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *