• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana : भीम आर्मी प्रमुख पर हमले के आरोप में चार गिरफ्तार

Haryana, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले में कथित तौर पर संलिप्त चार लोगों को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया गया। हरियाणा के विशेष कार्यबल के उपाधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन लोगों को पकड़ा गया।

उल्लेखनीय है कि 28 जून को उत्तर प्रदेश के देवबंद में दलित नेता की कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी जिसमें वह घायल हो गए थे। कुमार ने बताया कि चार लोगों को अंबाला के शहजादपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी विकास और उत्तर प्रदेश निवासी विकास, प्रशांत और लॉविश के तौर पर की गई है।

Maharashtra Agriculture Week, किसानों का मसीहा CM वसंतराव फुलसिंग नाइक

उन्होंने बताया कि विकास हरियाणा के करनाल जिले स्थित गौंडर गांव का निवासी है जबकि बाकी तीन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले स्थित रणखंडी के निवासी हैं।कुमार ने बताया कि आरोपियों से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है और उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है।

गौरतलब है कि 28 जून को आजाद (36) सहारनपुर जिले के देवबंद एक समर्थक के घर ‘तेरहवीं’ में शामिल होने गए थे और जब लौट रहे थे तब हमलावरों ने उनके एसयूवी पर ‘चार गोलियां’ चलाईं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *