• Sun. Sep 13th, 2026

हरियाणा, अमेरिका भेजने के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की ठगी, आरोपी 4 दिन की रिमांड पर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुरुक्षेत्र सीआईए की टीम ने फरीदकोट के रहने वाले आरोपी बलविन्द्र सिंह गिल को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद के रहने वाले सतबीर सिंह और पानीपत निवासी सुनील सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 5 जून 2022 को उसके भाई शीशपाल को बलविन्द्र सिंह ने अमेरिका भेजने के नाम पर ठगा था। आरोपी बलविन्द्र सिंह ने एक लड़के को भेजने के एवज में 40 लाख रुपये की मांग की ।

हरियाणा, नए बीजेपी प्रमुख ने संभाला पदभार, कहा – आगामी चुनावों में बजेगा भाजपा का डंका

20 जुलाई 2022 को आरोपी ने 2 लाख रुपये नकद लिए। बलविन्द्र सिंह ने 25 जुलाई 2022 को फोन करके कहा कि वो अपने बेटे विश्वगिल को भेज रहा है, इसको ज्यादा से ज्यादा पैसे दे दो ताकि दोनों लड़कों की फाइलें एंबेसी में लगा दें। पीड़ित ने 9 लाख रुपये और दिये। इस तरह करके कई बार में एक करोड़ से अधिक ले लिया।

आरोपी बलविन्द्र सिंह और उसके दूसरे साथियों ने कुल 1 करोड़ 17 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर लिया गया।

 

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *