• Fri. Aug 28th, 2026

हरियाणा सरकार ने एसीएस अनुराग अग्रवाल को भिवानी जिले का प्रभारी किया नियुक्त

हरियाणा सरकार ने लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें), वास्तुकला तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभागोें के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा भिवानी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। वे हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल स्थान पर यह कार्य देखेंगे।

मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा आज इस आशय के आदेश जारी किए गए हैं।

इन आदेशों के अनुसार वे जिले की 25 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा, वे समग्र अपराध और जघन्य अपराधों की घटनाओं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17-ए और 19 के दायरे में मंजूरी के संदर्भ में सतर्कता मामलों, सेवा का अधिकार अधिनियम में परिकल्पित सेवा प्रदायगी तंत्र के प्रभाव और कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों के कामकाज के मापदंडों और करों, जीएसटी आदि के संबंध में डीईटीसी को पेश आने वाली बाधाओं की व्यापक समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *