• Sat. Sep 12th, 2026

हरियाणा सरकार ने 22 जनवरी को राज्य के इन विभागों में आधे दिन का सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

हरियाणा। हरियाणा सरकार का 22 जनवरी को लेकर बड़ा ऐलान सामने आया है। बता दें की केंद्र सरकार की तरह ही हरियाणा सरकार ने भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य में हाफ डे का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। बता दें कि 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह बना हुआ है। हर कोई आने वाले इस स्वर्ण दिन का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहा है।

बता दे कि कुछ दिनों पहले ही 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने अपने सभी सरकारी विभागों कर्मचारियों हेतु पहले ही हाफ डे का अवकाश घोषित किया था। जिसके बाद आज हरियाणा सरकार ने इसी तर्ज पर अपने सभी कर्मचारियों को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में भाग लेने के लिए 22 जनवरी, 2024 (सोमवार) को आधे दिन (दोपहर 2.30 बजे तक ) राज्य सरकार के सभी विभागों/बोर्डों/निगमों/स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों आदि में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *