• Wed. Sep 2nd, 2026

हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचर्स को दी मनोहर सौगात , महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी ,सरकारी कर्मचारियों के समान लाभ

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचर्स को बड़ी सौगात दी है। जानकरी के अनुसार हरियाणा मनोहर लाल ने प्रदेश के गेस्ट टीचरों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की है।बता दें कि हाल ही में यमुनानगर में पक्का करने की मांग को लेकर गेस्ट टीचरों पर लाठीचार्ज हुआ था। इस घटना के बाद सरकार ने गेस्ट टीचरों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था।

हरियाणा सरकार का 'मनोहर' तोहफा, गेस्ट टीचरों का इतना बढ़ाया महंगाई भत्ता -  haryana government s gift to guest teachers-mobile

 

जानकरी के अनुसार सरकार ने गेस्ट टीचर्स के महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी की है उस से प्रदेश के लगभग 12,000 गेस्ट टीचरों को लाभ मिलेगा। बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से लागू होगी।गेस्ट टीचरों ने बढ़ोतरी पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही गेस्ट टीचर सर्विस एक्ट-2019 के तहत सरकारी कर्मचारियों की तरह ही गेस्ट टीचरों को समान लाभ मिलेगा। इसमें महंगाई भत्ते के अलावा, आश्रितों को 58 वर्ष की आयु तक पूरी सैलरी देने का लाभ भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *